Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'स्कैम 1992' के बाद 20 हजार करोड़ का घोटाला दिखाएंगे हंसल मेहता, 'स्कैम 2003' की घोषणा

हमें फॉलो करें 'स्कैम 1992' के बाद 20 हजार करोड़ का घोटाला दिखाएंगे हंसल मेहता, 'स्कैम 2003' की घोषणा
, शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (14:05 IST)
पिछले साल रिलीज हुई हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 1992' ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। इस सीरीज में उन्होंने देश में आजादी के बाद हुए सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले के बारे में बताया था। इसके बाद इसके दूसरे भाग को लेकर चर्चा चल रही थी।

 
अब खबर आ रही है कि हंसल मेहता इसका दूसरा भाग बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज में भी वह देश के सामने एक घोटाले की कहानी को प्रस्तुत करेंगे। इसके अगले भाग की कहानी साल 2003 में हुए स्टाम्प पेपर स्कैम पर आधारित होगी, जिसे अब्दुल करीम तेलगी ने किया था। 
 
हंसल ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए इस फ्रैंचाइजी की अगली सीरीज 'स्कैम 2003' बनाने की घोषणा की है। इस सीरीज का शीर्षक 'स्कैम 2003 : द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी' रखा गया है। इस सीरीज की कहानी पत्रकार संजय सिंह की किताब 'रिपोर्टर की डायरी' पर आधारित होगी।
 
संजय ने ही 2003 में हुए इस घोटाले को उजागर किया था। इसकी कहानी कर्नाटक के अब्दुल करीम तेलगी पर आधारित होगी। इस सीरीज में 2003 में हुए करीब 20,000 करोड़ रुपए के घोटाले को दिखाया जाएगा। इस सीरीज की स्क्रिप्ट को मराठी फिल्म इंडस्ट्री के किरण याडन्योपावित लिखेंगे और उसे अंतिम रूप देंगे। इसमें उनका सहयोग लेखक व पत्रकार संजय करेंगे।
 
पहले सीरीज की तरह इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी हंसल ही निभाएंगे। निर्देशक हंसल आगामी सीरीज को बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज को लेकर अभी से फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है। अभी इस सीरीज की कास्टिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
इस प्रोजेक्ट को स्टूडियो नेक्स्ट, सोनी लिव और अपलौज प्रोडक्शन के सहयोग से निर्मित किया जाएगा। तेलगी को नासिक में सरकारी सुरक्षा प्रेस में फर्जी स्टाम्प पेपर छापने और फिर बैंकों और ब्रोकरेज फर्मों को काफी कम कीमतों पर बेचने के लिए दोषी ठहराया गया था। इसका पर्दाफाश 2001 में हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द मैरिड वुमन' की रिलीज से पहले एकता कपूर, रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा ने अजमेर शरीफ में लिया आशीर्वाद