Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी एक्टर को डेट कर रही थीं दिशा पाटनी, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी एक्टर को डेट कर रही थीं दिशा पाटनी, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!
, रविवार, 13 जून 2021 (10:23 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दिशा ने अपनी एक्टिंग के जरिए बहुत कम समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। वह अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं दिशा अपने करियर के शुरुआती दिनों में टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक वक्त पर ये दोनों बेहद प्यार में थे। वहीं फिर अचानक दोनों का ब्रेअप हो गया। ब्रेकअप क्यों हुआ ये जानकर आप चौंक जाएंगे।
 
webdunia
दिशा पाटनी और पार्थ समथान ने साथ में फ्रेश फेस हंस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया थश। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 
कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया गया था कि दिशा को पता चल चुका था कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई समझी। वहीं पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा बुरी तरह अपसेट थीं लेकिन उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी के अपने बॉलीवुड करियर को संवारने में लगाई।
 
बताया जाता है कि पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा को टाइगर श्रॉफ मिले और दिशा लंबे समय से टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा पाटनी 500 रुपये लेकर आई थी मुंबई... 10 खास बातें