Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपको पता है टाइगर श्रॉफ का असली नाम?

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या आपको पता है टाइगर श्रॉफ का असली नाम?

WD Entertainment Desk

, रविवार, 2 मार्च 2025 (11:24 IST)
Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ उन हीरो में से हैं जो पिछले कुछ समय में तेजी से उभरे हैं और एक खास स्थान उन्होंने बना लिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लेती है, वो उन्हें वरुण धवन, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर से अलग करती है। 
 
बेहतरीन एक्शन हीरो के रूप में टाइगर ने पहचान बनाई है। 2 मार्च को जन्मे टाइगर बच्चों में भी बेहद लोकप्रिय हैं। टाइगर का असली नाम है जय श्रॉफ, जो उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिलता-जुलता है। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम है जयकिशन श्रॉफ, लेकिन फिल्मों में वे जैकी श्रॉफ के नाम से आए। 
 
webdunia
इसी तरह से जय श्रॉफ ने फिल्मों में टाइगर श्रॉफ नाम से एंट्री ली है। वैस टाइगर का पूरा नाम जय हेमंत श्रॉफ है। हेमंत, जैकी के भाई का नाम था, जिसकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
 
टाइगर श्रॉफ जब बहुत छोटे थे तब वे घर पर आए लोगों को काटते थे। उन्हें नाखून से नोचते थे। उनकी यह हरकत उनके माता-पिता को टाइगर जैसी लगी और वे टाइगर कह कर पुकारने लगे। बस उनका निकनेम टाइगर बन गया और लोग उनका असली नाम भूल गए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक के रंगारंग हम्पी उत्सव की हो रही है शुरुआत, जानिए क्या होंगे मुख्य आकर्षण और कैसे हों शामिल