Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 : बाबा निराला और भोपा स्वामी के बीच दिखा पावर स्ट्रगल

Advertiesment
हमें फॉलो करें आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 : बाबा निराला और भोपा स्वामी के बीच दिखा पावर स्ट्रगल

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 1 मार्च 2025 (13:15 IST)
वेब सीरीज 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 पार्ट 2 अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गई है। यह सीरीज दर्शकों को सत्ता, आस्था और धोखे की अंधेरी दुनिया में और गहराई तक ले जाती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित इस सीज़न में ड्रामा और सस्पेंस अपने चरम पर पहुंचता है, जब बाबा निराला का साम्राज्य अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करता है। इस बार वफादारी और नियंत्रण की सीमाएं पूरी तरह से परखने वाली हैं।
 
स्टार कास्ट
इस सीरीज़ में बॉबी देओल अपने रहस्यमयी किरदार बाबा निराला के रूप में लौट रहे हैं, जबकि चंदन रॉय सान्याल अपने दमदार किरदार भोपा स्वामी के रूप में फिर से नजर आएंगे। इनके साथ आदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, अनुप्रिया गोयंका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
webdunia
भोपा स्वामी के किरदार पर चंदन रॉय सान्याल का बड़ा खुलासा
अपने किरदार के विकास पर बात करते हुए चंदन रॉय सान्याल ने कहा, भोपा स्वामी हमेशा से अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करता आया है— लोगों का विश्वास जीतना और बाबा निराला के करीबी सर्कल में अपनी स्थिति मजबूत करना उसकी सबसे बड़ी चुनौती रही है। लेकिन उसकी अटूट वफादारी के पीछे एक अंदरूनी द्वंद्व छिपा है, खासकर जब बात पम्मी की आती है। 
 
चंदन ने कहा, वह एक जाल में फंस चुका है—भक्ति और प्रेम के बीच उलझा हुआ। जैसे-जैसे बाबा निराला के प्रति उसकी निष्ठा डगमगाने लगती है, दोनों के बीच की दूरी बढ़ती जाती है। यही दरार उसे बाबा और आश्रम के खिलाफ खड़ा कर देती है, जिससे भोपा खुद नियंत्रण में आने की कोशिश करता है। अब देखना होगा कि उसके लिए आगे क्या छिपा है।
 
webdunia
बाबा निराला और भोपा स्वामी के बीच पावर स्ट्रगल
बाबा निराला और भोपा स्वामी के रिश्ते पर बात करते हुए चंदन ने आगे कहा, बाबा और भोपा हमेशा एक ही सिक्के के दो पहलू रहे हैं—एक साथ मिलकर उन्होंने आश्रम और पूरे सिस्टम को नियंत्रित किया है। बाबा निराला जहां आश्रम का चेहरा हैं, वहीं भोपा परदे के पीछे से सारी गतिविधियों को अंजाम देता है। लेकिन जैसे-जैसे हालात बिगड़ते हैं, उनका मजबूत रिश्ता दरकने लगता है। 
 
उन्होंने कहा, भोपा आश्रम को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यह दरार जल्द ही एक जबरदस्त पावर स्ट्रगल में बदल जाती है। सवाल यह है कि क्या उनकी दोस्ती इस परीक्षा को झेल पाएगी, या फिर दिल और दिमाग की यह लड़ाई उनके रिश्ते का अंत कर देगी?
 
अगर सत्ता, छल और अंधभक्ति के काले रहस्यों को उजागर करने वाली इस दमदार क्राइम थ्रिलर को देखना चाहते हैं, तो ‘एक बदनाम आश्रम’ सीजन 3 पार्ट 2 अब अमेज़न MX प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम हो रही है। इसे आप मोबाइल ऐप, अमेज़न की शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और कनेक्टेड टीवीज़ पर देख सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस को किया सचेत