Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस एक्ट्रेस की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jacqueliene Fernandez

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (12:39 IST)
Jacqueliene Fernandez Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हं। जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान बनाई हैं। जैकलीन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही 13 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके पास भारत में खुद का घर नहीं है। वो किराए के घर में रहती हैं।
 
जैकलीन फर्नांडिस फिलहाज प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट 'कर्मयोग' किराए पर लिया है। प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के बदले जैकलीन उन्हें मोटा किराया चुकाती हैं। 
 
webdunia
खबरों के मुताबिक, जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन अगले तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख रुपए किराए के तौर पर देने वाली हैं।
 
जैकलीन, प्रियंका के जिस घर में रहती हैं वो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू में स्थित है। अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना भारी किराया चुकाना पड़ रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमीषा पटेल नहीं थी 'गदर' के लिए पहली पसंद, इन एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट कर दिया था 'सकीना' का किरदार