Publish Date: Sat, 17 Dec 2022 (11:11 IST)
Updated Date: Sat, 17 Dec 2022 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कररहे हैं। जॉन इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वो एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर, लेखक और पूर्व मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
जॉन अब्राहम में साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मों में जॉन जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं। जॉन अब्राहम ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में खुलासा किया था कि एक बॉक्सर के किक मारने से उनका सीना फट गया था, जिसके निशान आज भी उनके शरीर पर हैं।
जॉन अब्राहम ने बताया था, कॉलेज में मैं ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लिया करता था। तभी मैं पैसे जमा करके थाईलैंड गया था। वहां मैं Muay Thai फॉर्म में किक बॉक्सिंग करता था, जो कि मार्शल आर्ट का एक फॉर्म है। मैं पैसे कमाने के लिए इंविटेशन राउंड भी करता था।
जॉन ने कहा था, एक राउंड में एक बॉक्सर ने मेरे सीने पर किक मारा, जिससे मेरा सीना फट गया था। जॉन ने अपनी शर्ट उतारकर अपने सीने पर लगी चोट के निशान भी दिखाए थे, जिसे देखकर सब हैरान हो गए थे।
जॉन अब्राहम दोस्ताना, धूम, गरम मसाला, रेस 2, सत्यमेव जयते, मद्रास कैफे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जॉन अब्राहम जल्द ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें