Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम, एक्टर को देखते ही कही थी यह बात

नील अपने नाम के आगे पिता और दादा का नाम लगाते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Neil Nitin Mukesh Birthday

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 15 जनवरी 2025 (10:31 IST)
Neil Nitin Mukesh Birthday: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश 15 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नील नितिन मुकेश का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था। वह अपने नाम के आगे पिता और दादा का नाम लगाते हैं। वह दिवंगत गायक मुकेश के पौते और नितिन के बेटे हैं।
 
नील जब पैदा हुए तो कई बॉलीवुड हस्तियां नितिन मुकेशको बधाई देने पहुंची थी। इनमें एक नाम लता मंगेशकर का भी था। बताया जाता है कि जब लता जी ने बच्चे को देखा तो कहा कि ये तो अंग्रेजों की तरह गोरा है इसका नाम नील रख दो। दरअसल लता जी ने ये नाम चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रॉन्ग पर रखा था।
 
webdunia
नील ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महज 6 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'विजय' में ऋषि कपूर के बचपन व 1989 में रिलीज फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' में गोविंदा के बचपन का रोल निभाया था।
 
webdunia
नील नितिन मुकेश ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जॉनी गद्दार' से बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
 
नील आ देखो जरा, जेल, लफंगे परिंदे, प्लेयर और 3-जी जैसी कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आए। उन्होंने कई फिल्मों में निगेटिव रोल भी निभाए हैं। नील बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बचपन में श्रद्धा कपूर को था वरुण धवन पर क्रश, प्रपोज करने पर मिला था यह जवाब