Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कभी बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद कपूर, एड फिल्मों से शुरू किया था करियर

हमें फॉलो करें कभी बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद कपूर, एड फिल्मों से शुरू किया था करियर

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (11:01 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की थी। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में रिलीज फिल्म 'इश्क विश्क' से की। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली।


इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इश्क विश्क के बाद शाहिद कपूर ने फिदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुए पागल, वाह लाइफ हो तो ऐसी, शिखर, 36 चाइना टाउन, चुप चुप के जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढे़र हो गई।

webdunia
साल 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्में में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 2007 में रिलीज फिल्म 'जब वी मेट' शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

जब वी मेट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए। साल 2009 में रिलीज फिल्म 'कमीने' शाहिद कपूर के करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शको के बीच काफी सराही गई।
 
साल 2010 से 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर ने दिल बोले हडि़प्पा, चांस पे डांस, पाठशाला, बदमाश कंपनी, मिलेंगे मिलेगें, मौसम और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही हालांकि मौसम में शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शको ने अवश्य पसंद किया।
 
साल 2013 में शाहिद कपूर की फटा पोस्टर निकला हीरो और आर.राजकुमार रिलीज हुई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म आर. राजकुमार को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन दृश्य के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
शाहिद कपूर की साल 2014 में फिल्म हैदर रिलीज हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। साल 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। इसके बाद शाहिद की उड़ता पंजाब, रंगून पद्मावत कबीर सिंह और जर्सी फिल्में रिलीज हुई। शाहिद कपूर ने हाल ही में वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी डेब्यू किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डैनी के 3 किस्से: अमिताभ के सामने खुद को प्रूव करने का टेंशन, शशि कपूर के बने भाई