Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 (11:19 IST)
Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 (11:21 IST)
कोरोनाकाल में मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद 30 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंजीनियरिंग को छोड़ सोनू सूद ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने बिना किसी सपोर्ट से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। कभी 5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए सोनू सूद आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है।
सोनू सूद की कमाई फिल्म और विज्ञापनों से होती है। इसके साथ ही उनकी होटल की चैन भी है। मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में सोनू 100 रुपए के पास से मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। लेकिन वह अब कई आलीशान प्रॉपर्टी खड़ी कर चुके हैं।
सोनू सूद एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। मीडिया की रिपोर्ट्स की के मुताबिक सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर के आसपास है। यानि कि वो कुल 140 करोड़ के मालिक हैं।
1999 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू सूद फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। सोनू सूद का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में स्थित लोखंडवाला के यमुना नगर में है। जुहू इलाके में सोनू सूद का एक पांच मंजिला 'शक्ति सागर' होटल भी है। सोनू सूद ने अपने इस होटल को लॉकडाउन के दौरान आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए खोल दिया था।
सोनू सूद का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके अलावा सोनू सूद के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 सीडीआई, ऑडी क्यू7 और पोर्श पनामा जैसी करोड़ों रुपए कीमत की कई कार है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें