Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हर रात ऐश्वर्या राय से क्यों माफी मांगते हैं अभिषेक बच्चन?

फिल्मी करियर के साथ-साथ अभिषेक की लव लाइफ की काफी चर्चा में रही है

हमें फॉलो करें हर रात ऐश्वर्या राय से क्यों माफी मांगते हैं अभिषेक बच्चन?

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (12:52 IST)
abhishek bachchan birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्टारकिड होने के बावजूद अभिषेक के लिए फिल्मों में राहें आसान नहीं रहीं। उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। फिल्मी करियर के साथ-साथ अभिषेक की लव लाइफ की काफी चर्चा में रही है।
 
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई है। ऐश्वर्या और अभिषेक इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आती है। अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को ‍फिल्म गुरु की रिलीज से पहले न्यूयॉर्क में होटल रूम की बालकनी में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था।
 
webdunia
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी रचाई थी। दोनों के बीच आजतक कोई सीरियस झगड़ा नहीं हुआ है। हालांकि कुछ नोंक झोंक की खबरें कई बार आ चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थी।
 
webdunia
अभिषेक और ऐश्वर्या ने स्वीकार किया था कि आम जोड़ों की तरह उनके बीच भी कई बार बहस हो जाती थीं। ऐश्वर्या ने बताया था कि उनकी अभिषेक से किसी न किसी बात को लेकर काफी लड़ाई होती थीं। ये लड़ाईयां नहीं बल्कि एक तरह की असहमति थी। अगर ये लड़ाईयां नहीं होती तो उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी बोरिंग हो जाती।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
इस बातचीत में अभिषेक ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को सही चलाने का एक मजेदार राज भी खोला था। उन्होंने बताया था कि हमने मिलकर तय किया था कि लड़ाई करके नहीं सोएंगे। इसलिए वह हर रात सोने से पहले दिन की हर गलती के लिए ऐश्वर्या से माफी मांग लेते हैं। 
 
अभिषेक ने यह भी कहा था कि 'महिलाएं वैसे भी अपनी गलती नहीं मानती हैं इसलिए ज्यादातर उन्हें ही माफी मांगनी पड़ती है। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी की थी। अभिषेक-ऐश्वर्या बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो आज भी चर्चा में रहते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशिष्ट अनुवादक पुरस्कार से सम्मानित हुए ऑस्कर पुजोल