Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैप्पी फिर भाग जाएगी का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Advertiesment
हैप्पी फिर भाग जाएगी
हैप्पी फिर भाग जाएगी कि जितनी तारीफ की जा रही है वैसा दमदार प्रदर्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है। आम दर्शकों को यह फिल्म पहले भाग की तुलना में फीकी लगी है और हैप्पी के फिर भागने में मजा नहीं आ रहा है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन 4.03 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड पर यह फिल्म 11.78 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब हो पाई। 
 
फिल्म के कलेक्शन हर दिन बढ़े हैं, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है। 'हैप्पी भाग जाएगी' ने पहले वीकेंड पर 10.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण है। वीकडेज़ के कलेक्शन ही निर्धारित करेंगे की यह फिल्म कितना आगे जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की गोल्ड का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड