Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के इस फैमिली मेम्बर से सोनाक्षी सिन्हा कर सकती हैं शादी!

हमें फॉलो करें सलमान खान के इस फैमिली मेम्बर से सोनाक्षी सिन्हा कर सकती हैं शादी!
सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा चाहते हैं कि अब उनकी बेटी को शादी कर लेना चाहिए। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अच्‍छा खासा नाम कमा लिया है और कई सुपरहिट फिल्मों का वे हिस्सा रह चुकी हैं। 
 
वैसे शत्रुघ्न को कोई लड़का ढूंढने की जरूरत नहीं है क्योंकि सोनाक्षी ने खुद एक लड़का ढूंढ रखा है। जिसके साथ वे घूमती-फिरती रहती हैं। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के बीच रोमांस की खासी चर्चा है। 
 
हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं है। शायद वे नहीं चाहतीं कि बात का बतंगड़ बने इसलिए उन्होंने मीडिया के सामने कभी भी इस तरह की बातें नहीं की। ये बंदा है सोनाक्षी की लाइफ में... 
webdunia

बंटी सचदेव इस शख्स का नाम है जिसने सोनाक्षी के लाइफ में एंट्री ले रखी है। बताया जाता है कि सोनाक्षी और बंटी एक-दूजे को काफी पसंद करते हैं। दोनों के कई बार फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 
 
हालांकि बंटी और सोनाक्षी की उम्र में काफी फासला है। बंटी तलाकशुदा भी हैं। संभव है कि इस वजह से सोनाक्षी के परिवार वाले बंटी को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, लेकिन सोनाक्षी के आगे उनकी नहीं चल रही है। सलमान कनेक्शन.. 
webdunia

बंटी का सलमान के परिवार से कनेक्शन है। वे सलमान के परिवार का हिस्सा हैं। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने सीमा सचदेव से शादी की है। सीमा के ही भाई हैं बंटी सचदेव। 
 
यानी कि बंटी से सोनाक्षी शादी करती हैं तो वे सलमान के परिवार से भी जुड़ जाएंगी। गौरतलब है कि सलमान ने ही सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया था। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न से सलमान ने ही बात की थी। 
 
तब सोनाक्षी का वजन बहुत ज्यादा था जिसे सलमान के मार्गदर्शन में ही सोनाक्षी ने कम किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैशन शो में बिपाशा बसु का हॉट लुक