Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबर पर एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी का रिएक्शन

हमें फॉलो करें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबर पर एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी का रिएक्शन
, गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (12:39 IST)
Katrina Kaif और Vicky Kaushal इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दिवाली के दिन कबीर खान के घर दोनों की रोका सेरेमनी भी हुई। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

कैटरीना से पहले विक्की कौशल एक्ट्रेस हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की रिलीज के बाद दोनों अलग हो गए। वहीं अब कैटरीना और विक्की की शादी की खबरों पर हरलीन सेठी का रिएक्शन सामने आया है।
 
webdunia
खबरों के अनुसार हरलीन सेठी की दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हरलीन अब पूरी तरह से मूव ऑन कर चुकी हैं। वह अपने काम में व्यस्त हैं। वह फिलहाल एकता कपूर के शो 'द टेस्ट केस 2' को लेकर बहुत उत्साहित है। 
 
बता दें कि‍ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन मनाने भी गए थे। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बाद इस वजह से हनीमून ब्रेक पर नहीं जाएंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल!