Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग गुरूद्वारे में लिए सात फेरे

हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग गुरूद्वारे में लिए सात फेरे
, रविवार, 21 मार्च 2021 (16:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। हरमन और साशा की शादी कोलकाता में हुई। इस कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
हरमन और साशा ने गुरूद्वारे में लावां फेरे लिए। इस दौरान हरमन पेस्टल पिंक शेरवानी और व्हाइट टर्बन में काफी जच रहे थे। वहीं हरमन की दुल्हनियां लहंगे में नजर आईं।
 
हरमन बावेजा की शादी में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, आमिर अली, आशीष चौधरी समेत कई स्टार्स पहुंचे। इससे पहले हरमन की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।
 
एक वक्त हरमन और प्रियंका चोपड़ा रिलेशनशिप में थे। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं सका। वहीं हरमन की बॉलीवुड की पारी भी कुछ खास नहीं चल पाई। 2008 में लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हरमन फिल्म विक्ट्री, ढिशकियाओं और व्हाट्स योर राशी में नजर आए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 महीने का हुआ करीना कपूर का छोटा बेटा, सैफ अली खान की बहन ने शेयर की नन्हे नवाब की तस्वीर