Publish Date: Fri, 29 Sep 2023 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 29 Sep 2023 (10:46 IST)
Michael Gambon passes away: हॉलीवुड की मशहूर फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया। एक्टर ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह निमोनिया के चलते बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
माइकल के निधन की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी लेडी गैम्बन और बेटे फर्गस ने की है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि एक्टर के निधन से उनका परिवार टूट गया है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, हमे ये बताते हुए बेहद दर्द हो रहा है कि सर माइकल गैम्बन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
माइकल के परिवार ने लिखा, एक प्यारे पिता और पति रहे माइकल का निधन अस्पताल में हुआ। उनके साथ उनकी पत्नी एन और बेटा फर्गस थे। उनका निधन निमोनिया के चलते 82 साल की उम्र में हुआ। हम सभी आपसे आग्रह करते हैं कि इस दर्दभरे समय में हमें प्राइवेसी दे।
माइकल ने हैरी पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों में प्रोफेसर डम्बलडोर का किरदार निभया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। माइकल की आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई कोर्डेलिया थी।
Edited By : Ankit Piplodiya