Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसी है हेलीकॉप्टर ईला और फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

हमें फॉलो करें कैसी है हेलीकॉप्टर ईला और फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?
नवरात्रि का त्योहार इस समय धूम मचा रहा है। लोग फिल्म देखने की बजाय गरबा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसलिए बड़े सितारों या बड़े बजट की फिल्मों का प्रदर्शन इन दिनों नहीं होता है। 
 
12 अक्टोबर को तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' प्रमुख है। काजोल नामी कलाकार है, लेकिन अब उनका स्टारडम पहले जैसा नहीं रहा है। साथ ही फिल्म में उनके अलावा कोई भी नामी कलाकार नहीं है। फिल्म का विषय भी सब को अपील करे वैसा नहीं है। 
 
लिहाजा फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग औसत से भी कम है। फिल्म की ओर दर्शकों का ध्यान तभी जाएगा जब फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आएगी। फिल्म को ज्यादा उम्मीद मेट्रो सिटीज़ और मल्टीप्लेक्सेस से है, जहां सुबह के शो में दर्शक फिल्म को बहुत कम मिले हैं। 
 
गोविंदा की चमक भी अब फीकी पड़ चुकी है। कई बार वापसी की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन असफलता ही हाथ लगी है। एक बार फिर वे 'फ्रायडे' लेकर आए हैं। साथ में वरुण शर्मा है। फिल्म का फोकस सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर है। फिल्म की ओपनिंग बहुत खराब रही है। 
 
इसी के साथ तुम्बाड रिलीज हुई है। क्रिटिक्स को यह पसंद आई है, लेकिन आम दर्शकों ने इसे कोई भाव नहीं दिए हैं। फिल्म का अजीब सा नाम भी इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में बहुत बड़ी रूकावट है।
 
रिया चक्रवर्ती की 'जलेबी' भी रिलीज हुई है। इसे पुष्पदीप भारद्वाज ने निर्देशित किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की ओपनिंग बहुत ज्यादा खराब है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैक्सिको में छुट्टियों का मजा ले रही हैं सनी लियोनी, देखिए तस्वीरे