Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हेमा मालिनी को जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे अमिताभ-जया, धर्मेन्द्र गायब

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेमा मालिनी को जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे अमिताभ-जया, धर्मेन्द्र गायब
16 अक्टूबर को बॉलीवुड की 'स्वप्न सुंदरी' कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्मदिन था। हेमा के घर पर दिन भर चहल-पहल रही। हेमा के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शुभकामना  देने हेमा के घर पहुंचे। अमिताभ और हेमा ने कई फिल्में साथ की हैं। 
शत्रुघ्न सिन्हा, रमेश सिप्पी सहित कई लोगों ने हेमा को उनके घर जाकर शुभकामनाएं दीं। खास बात यह थी कि धर्मेन्द्र नजर नहीं आएं। वीरू की अनुपस्थिति चौंकाने वाली थी। सनी, देओल, बॉबी देओल भी नहीं दिखाई दिए। ईशा देओल जरूर मौजूद थीं। हेमा मालिनी की उम्र 68 वर्ष हो गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐ दिल है मुश्किल... ऐश्वर्या का रोल सिर्फ 20 मिनट