Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

वीर दास का बेंगलुरु में लाइव शो रद्द करने की मांग, हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज करवाई शिकायत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vir Das
, मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (11:54 IST)
कॉमेडियन और एक्टर वीर दास से कई लोग नाराज हैं क्योंकि उन पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लग चुका है। वीर दास बेंगलुरु में 10 नवंबर को लाइव शो करने वाले हैं और वहां पर उनके खिलाफ माहौल बन गया है। हिंदू जनजागृति समिति ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मांग की है कि उनका लाइव शो रद्द किया जाए। 

webdunia

 
पुलिस के जारी किए गए पत्र में इस संस्था ने लिखा है वीर दास ने वॉशिंगटन में महिलाओं, प्रधामंत्री और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस मामले में हमने मुंबई और दिल्ली पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी। ऐेसे विवादित कलाकार बेंगलुरु जैसे शहर में कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि शहर की कानून व्यवसथा बिगड़ सकती है। 
 
गौरतलब है कि 2021 में एक शो में वीर दास ने कहा था कि मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां दिन में महिलाओं की पूजा की जाती है और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार होते हैं। इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवेक रंजन अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद बना रहे हैं अगली फिल्म, खाली स्थान देकर पूछा फिल्म का नाम