Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये सितारे शादी के बाद अपने पार्टनर संग सेलिब्रेट करेंगे पहली होली

हमें फॉलो करें ये सितारे शादी के बाद अपने पार्टनर संग सेलिब्रेट करेंगे पहली होली
, रविवार, 28 मार्च 2021 (15:55 IST)
देशभर में 29 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। कोरोनोवायरस महामारी के बीच इस त्योहार को लेकर लोग सावधानियां बरतने के साथ-साथ काफी एक्साइडेट भी हैं। ये त्योहार कई बॉलीवुड के नए कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि वो अपना पहला होली का त्योहार मनाएंगे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से कपल पहली बार होली का त्योहार साथ में मनाएगा। 
 
webdunia
वरुण धवन और नताशा दलाल-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वरुण धवन और नताशा दलाल का है। वरुण ने 24 जनवरी को अलीबाग के एक मेन्शन में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी की थी। इसमें उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद ये वरुण और नताशा की पहली होली है।
 
webdunia
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह-
सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले साल 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत से शादी की थी। नेहा ने शादी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद दोनों कई टीवी शो और जगहों पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। अब इन दोनों की पहली होली साथ में सेलिब्रेट करेंगे।
 
webdunia
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज-
राणा दग्गुबाती ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पिछले साल 8 अगस्त को शादी की। लॉकडाउन के दौरान ही राणा ने मिहिका के साथ रिलेशनशिप में रहने का खुलासा किया था। इस साल इन दोनों की पहली होली होगी।
 
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू-
फिल्म 'सिंघम' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बीते साल 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की थी। दोनों काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। ये काजल और गौतम की पहली होली है। 
 
webdunia
हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी-
एक्टर हरमन बावेजा ने गर्लफ्रेंड साशा रामचंदानी के साथ 21 मार्च को शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब शादी के बाद हरमन और साशा की ये पहली होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी अवॉर्ड शो में याद किए गए इरफान खान, लेकिन नाम लेने में हो गई चूक