Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर हॉलीवुड कॉमेडियन बॉब सगेट का निधन, संदिग्ध हालत में मिला शव

Advertiesment
Hollywood Actor
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन बॉब सगेट का निधन हो गया है। 65 वर्षीय एक्टर की मृत्यु संदिग्ध हालत में हुई है। उनका शव रविवार की रात को फ्लोरिडा के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।

 
पुलिस बॉब सगेट की मौत के कारणों के बारे में पता लगा रही है। उनकी इस तरह से हुई मौत की खबर ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को मायूस कर दिया है। उनके फैंस में गहरी निराशा छा गई है।
 
खबरों के अनुसार बॉब सगेट रविवार की शान फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में रिट्ज-कार्लटन के एक होटल के कमरे में कर्मचारियों को अचेत हालत में मिले। वहां के शेरिफ वहां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही बॉब को मृत घोषित कर दिया। अभी उनके मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा हैस
 
बॉब सगेट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उन्होंने अपने स्टैंड कॉमेडी से बहुत से लोगों का दिल जीता। उन्होंने स्टैंड कॉमेडी के अलावा टेलीविजन के शोज भी होस्ट किए थे। उन्हें एबीसी के टेलीविजन शो 'फुल हाउस' में निभाए किरदार डैनी टनर के लिए जाना जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को मिला अपना विनर, इनाम में मिले इतने लाख रूपए




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi