Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्नी के आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा

हमें फॉलो करें पत्नी के आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (11:01 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए बतौर मुआवजे की मांग भी की है। उन्होंने हनी सिंह के परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद से ही हनी सिंह ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब उन्होंने इसपर अपनी बात रखी है। हनी सिंह ने एक लंबा-चौडा पोस्ट शेयर कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि यह सच से काफी दूर है।
 
हनी सिंह ने लिखा, मेरी पत्नी शालिनी द्वारा मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे हैं। मैं दिल से दुखी हूं। मैंने पहले कभी कोई पब्लिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया फिर चाहे मेरी लिरिक्स को क्रिटिसाइज किया गया हो या मेरी हेल्थ को लेकर तरह-तरह की बातें की गई हो। मीडिया ने जब मेरे खिलाफ नेगेटिव कवरेज की तब भी मैंने कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया।
 
उन्होंने लिखा, इस बार मेरी चुप्पी इसलिए टूटी है क्योंकि मेरे परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। मेरे बूढ़े मां बाप और मेरी छोटी बहन पर भी आरोप लगे हैं। यह वह लोग हैं जो मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े थे। यह सारे आरोप एकदम बेबुनियाद है। मैं 15 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुका हूं। सभी को इस बारे में पता है कि मेरी पत्नी के साथ मेरा रिश्ता कैसा है।
 
webdunia
हनी सिंह ने लिखा, मैं इन आरोपों को खारिज करता हूं। मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मामला कोर्ट में है और मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच सामने आएगा। मैं अपने फैंस और सभी जानने वालों से अपील करूंगा कि जब तक सच सामने नहीं आ जाता वह किसी नतीजे पर ना पहुंचे। मुझे भरोसा है कि सत्य की जीत होगी। हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपका यो यो हनी सिंह।
 
बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। तलवार ने आरोप लगाया है कि वह स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं और उनके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है। 
 
शालिनी तलवार ने आरोप लगाया है कि कई बार पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें शारीरिक, शाब्दिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने दावा किया कि गत कुछ सालों में हनी सिंह ने उनकी कई बार पिटाई की और वह डर के साये में रह रही हैं, क्योंकि सिंह और उनके परिवार ने शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पत्नी ने रात को 2 बजे पति को नींद से जगाया : खतरनाक है जोक