Publish Date: Tue, 12 May 2020 (18:20 IST)
Updated Date: Tue, 12 May 2020 (18:24 IST)
लाखों लोग लॉकडाउन के कारण अटक गए हैं। वे एक ही देश में एक शहर से दूसरे शहर नहीं जा पा रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज़ भी अटके हुए हैं और उनकी भी किसी तरह की मदद नहीं हो पा रही है। 50 से ज्यादा दिनों तक रेल, बस और हवाई जहाज बंद हैं। रेल तो अब शुरू हुई है। ऐसे में सनी लियोनी का भारत से अमेरिका तक पहुंच जाना कई लोगों को चकित कर गया।
अमेरिका जाने के एक दिन पहले तक सनी ने मुंबई में घूमते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी और मदर्स डे के दिन उन्होंने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि वे तो अमेरिका पहुंच गई हैं। यही नहीं उन्होंने अमेरिका को ज्यादा सुरक्षित बताया जबकि वहां पर संक्रमित और मरने वालों की संख्या भारत से कहीं ज्यादा है।
सनी ने अपने तीनों बच्चों के साथ फोटो पोस्ट किया वहीं उनके पति डेनियल वेबर ने भी एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे अमेरिका में नजर आ रहे हैं।
एक फैन ने डेनियल से पूछा कि आप किस तरह से अमेरिका पहुंच गए? डेनियल ने जवाब दिया कि केएलएम गर्वनमेंट फ्लाइट के जरिये।
यानी कि लियोनी परिवार स्टेट गर्वनमेंट की चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये यूएस जा पहुंचा। अब इसे सनी लियोनी का जलवा भी आप कह सकते हैं।
वैसे सनी के पास यूएस सिटीज़नशिप है और भारत आने के पूर्व यानी 2012 के पहले वे लॉस एंजिल्स में रहती थीं।