Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या एली गोनी के भाई को डेट कर रहीं रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या एली गोनी के भाई को डेट कर रहीं रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन?
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (12:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का तलाक खूब चर्चा में रहा था। दोनों को अलग हुए 6 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके वे आज भी एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। ऐसे में खबरें थी कि दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनकर लोगों को झटका लग सकता है।

 
खबरों के अनुसार इन दिनों सुजैन बिग बॉस फेम एली गोनी के भाई अर्सलान को डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में हैं और दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात का सार्वजनिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। 
 
बताया जा रहा है कि सुजैन और अर्सलान की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों अक्सर टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं।
 
बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन जारी होने के बाद सुजैन अपना घर छोड़ कर रितिक के घर शिफ्ट हो गई थीं। इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने कई सारी बातों का खुलासा किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि तलाक के बाद आखिर क्यों वो और रितिक एक साथ एक घर में रह रहे हैं। 
 
सुजैन ने कहा कि 'जब हमें लॉक डाउन के बारे में पता चला तो मैंने और रितिक ने यह फैसला किया कि जब तक लॉक डाउन खत्म नहीं हो जाता हम अपने बच्चों के लिए एक साथ एक घर में रहेंगे ताकि उन्हें किसी भी चीज की कमी ना महसूस हो।
 
रितिक और सुजैन के शादी से पहले करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी लेकिन ये नहीं टिक पाई। रितिक और सुजैन के दो बच्चे भी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राणा दग्गुबाती ने दर्शकों से 'हाथी मेरे साथी' को थिएटर में देखने का किया आग्रह