Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में फिट रहने के लिए रितिक रोशन रख रहे 23 घंटे का उपवास, शेयर की तस्वीर

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में फिट रहने के लिए रितिक रोशन रख रहे 23 घंटे का उपवास, शेयर की तस्वीर
, शनिवार, 16 मई 2020 (16:47 IST)
रितिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में ‍की जाती है। डांस और अपनी फिट बॅाडी को लेकर रितिक हमेशा से लोगों के दिलों में खास जगह बनाते रहे हैं। लॉकडाउन में भी रितिक अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रहे हैं। लॉकडाउन में घर पर रहते हुए रितिक फास्ट रख रहे हैं, ताकि वो अपने खाने पर कंट्रोल कर सकें।

 
हाल ही में रितिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे कूल अंदाज में आंख मारते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक दूसरी तस्वीर में अपना फास्टिंग अपडेट शेयर किया है।
 
रितिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, '23 घंटे का उपवास।' रितिक ने 23 घंटे का उपवास रखकर सभी को चौंका दिया है। 
 
बता दें कि इन दिनों रितिक रोशन फैमिली संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी हैं। लॉकडाउन में बच्चों की ठीक तरह से परवरिश के लिए सुजैन और रितिक ने साथ रहने का फैसला किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ-तैमूर के साथ मिलकर करीना कपूर ने समेटी क्वारंटाइन पीरियड की कलरफुल यादें