Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सैफ-तैमूर के साथ मिलकर करीना कपूर ने समेटी क्वारंटाइन पीरियड की कलरफुल यादें

Advertiesment
हमें फॉलो करें सैफ-तैमूर के साथ मिलकर करीना कपूर ने समेटी क्वारंटाइन पीरियड की कलरफुल यादें
, शनिवार, 16 मई 2020 (15:31 IST)
लॉकडाउन के कारण आम लोगों के साथ सेलेब्स भी अपने घरों में समय बिता रहे हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लॉकडाउन में करीना के बेटे और पति आर्ट बना रहे हैं जिसकी तस्वीरें करीना सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सैफ अली खान हाथ में सफेद चादर पकड़े नजर आ रहे हैं। इस चादर में करीना, सैफ और बेटे तैमूर के हाथों के प्रिंट हैं जो कि अलग अलग रंगो में हैं। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटाइन 2020 को जीवनभर के लिए प्रिंट कर लिया है। एसएके, केकेके, और टेएके. आशा और विश्वास का प्रसार।' 
 


बता दें कि सैफ अली खान लॉकडाउन में अपने बेटे साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। बीते दिनों वह तैमूर के साथ दिवारों पर पेंटिंग करते नजर आए थे।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं, सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में देखा गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, एकसाथ थिरकते आए नजर