Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन की 'फाइटर' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

हमें फॉलो करें रितिक रोशन की 'फाइटर' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (11:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' काफी वक्त से सुर्खियोंमें हैं। इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रितिक और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आने वाली हैं। पहले यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

 
अब फिल्म फाइटर की रिलीज डेट बदल दी गई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पडेगा। रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फाइटर का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। 
 
फिल्म फाइटर अब 2023 के बजाय 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रितिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है।
 
फिल्म 'फाइटर' को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले रितिक और सिद्धार्थ बैंग बैंग और वॉर में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन कोरियोग्राफ करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi