Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन की 'फाइटर' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें रितिक रोशन की 'फाइटर' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (11:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। वहीं अब रितिक ने फिल्म का एक छोटा सा टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

 
फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रितिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। टीजर के अनुसार यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि रितिक रोशन और दीपिका के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड स्टंटमैन उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन कोरियोग्राफ करेंगे और इसके लिए दोनों की कड़ी ट्रेनिंग भी होगी।
 
फिल्म में रितिक रोान इंडियन पायलट के रोल में नजर आएंगे। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूद्र : द एज ऑफ डार्कनेस रिव्यू