Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म जोधा अकबर ने 13 साल किए पूरे, रितिक रोशन ने यादें की ताजा

हमें फॉलो करें फिल्म जोधा अकबर ने 13 साल किए पूरे, रितिक रोशन ने यादें की ताजा
, मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (14:24 IST)
रितिक रोशन की ऐतिहासिक ड्रामा 'जोधा अकबर' ने 15 फरवरी को अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर, रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है और कैसे आशुतोष के विश्वास ने उन्हें एक अच्छा परफॉर्मेंस देने में मदद की थी, जिससे उन्हें अधिक मजबूत बनकर सामने में मदद मिली। 
 
अकबर की भूमिका में रितिक की परफॉर्मेंस को आज भी उनके करियर की ब्रेकआउट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। यहां तक ​​कि उन्होंने इस भूमिका के लिए विभिन्न प्रशंसाएं भी हासिल की। एक कलाकार के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया है। 

webdunia

 
अभिनेता ने एक भावनात्मक नोट भी पोस्ट किया है और साझा किया कि वह इतनी कठिन भूमिका निभाने से डर रहे थे और यह नहीं जानते थे कि क्या वह मुगल शासक अकबर के किरदार को निभा सकते हैं। लेकिन यह निर्देशक का विश्वास था जिसने उन पर विश्वास पैदा किया। 
 
 
रितिक ने लिखा, “यादें। #JodhaaAkbar. ये फिल्म मुश्किल थी। जब आशुतोष गोवारीकर ने मुझे यह पेशकश की तो मैं बहुत डर गया था। यह नहीं समझ सका कि वह मेरे जैसे किसी व्यक्ति को 10,000 सैनिकों की कमान संभालते हुए कैसे दिखा सकते है। लेकिन यही एक निर्देशक का काम होता है। वे वह कर दिखाते है जो आप नहीं कर सकते और यही कारण है कि मैंने फिल्म की। 
 
स्क्रिप्ट या कहानी से ज्यादा, यह अनुभव करना चाहता था कि यह असंभवता मेरे लिए क्या करेगी, यह मुझे कैसे बदल देगी, मुझे और मजबूत बना देगी। और जो मैंने सीखा वह यह था कि मजबूत चीजें करने के लिए, आपको शुरुआत में मजबूत होने की जरूरत नहीं है! बल्कि, मजबूत होने की इच्छा का निर्णय पहले आता है। इसका मतलब है चयन करने के समय उसे चुनना जो आपकी क्षमता से परे है। इस पर भरोसा करना ही बाकी काम कर देता है। चुनौती तब खुद को मजबूत बनाती है। यह जादू है। इसे अवश्य अजमाएं। 
 
वर्क फ्रंट पर, रितिक रोशन जल्द सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे, जो 30 सितंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी' करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या