Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करण जौहर की फिल्म करेंगे रितिक रोशन!

हमें फॉलो करें करण जौहर की फिल्म करेंगे रितिक रोशन!
करण जौहर के बैनर का नाम है धर्मा प्रोडक्शन्स। यह बॉलीवुड के बड़े बैनर्स में से एक है। कई बड़े सितारे इस बैनर की फिल्म करने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई फिल्मों का निर्माण इस बैनर तले एक साथ चलता रहता है। 
 
रितिक रोशन इस बैनर के लिए अग्निपथ नामक फिल्म कर चुके हैं। अमिताभ को लेकर अग्निपथ का निर्माण करण के पिता यश जौहर ने किया था। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। 
 
यह असफलता करण को फांस की तरह चुभ गई। उनका मानना था कि फिल्म नहीं बल्कि दर्शक फ्लॉप हुए हैं। लिहाजा उन्होंने इसका रीमेक रितिक रोशन के साथ बनाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और करण की फांस निकल गई। 
 
रितिक के साथ करण ने 'शुद्धि' नामक फिल्म की योजना बनाई थी। रितिक उस समय निजी जीवन में उथल-पुथल दौर से गुजर रहे थे। वे इस फिल्म को करने के लिए मानसिक रूप से अपने आपको तैयार नहीं पा रहे थे, लिहाजा फिल्म से अलग हो गए। 
 
इसके बाद करण ने 'शुद्धि' को सलमान खान के साथ बनाने की कोशिश की। वरुण धवन के नाम पर भी विचार किया, लेकिन फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई। 
 
रितिक से करण थोड़ा नाराज जरूर हुए, लेकिन जल्दी ही इस बात को उन्होंने भूला दिया। बॉलीवुड की दुनिया छोटी-सी है और यहां पर नाराजगी लंबे समय नहीं चलती है। 
 
खबर है कि करण अब रितिक के साथ फिर काम करना चाहते हैं। उन्होंने रितिक को एप्रोच भी किया है। रितिक ने शर्त यह रख दी है कि जोरदार स्क्रिप्ट लाओ। अब करण ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिसे पढ़ कर रितिक तुरंत हां कह दें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म अटकी