Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 (12:50 IST)
Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 (12:52 IST)
यशराज फिल्म्स ने कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके फैंस को खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का पहला गाना 'आवन जावन' रिलीज कर दिया है। यह एक ग्रूवी और रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें रितिक रोशन और कियारा आडवाणी अब तक के सबसे कूल अंदाज में नज़र आ रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के ब्लॉकबस्टर गाने 'केसरिया' की टीम को इस गाने के लिए फिर एक बार एक साथ लाया है। इस गाने में प्रीतम ने संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने बोल लिखे हैं। वहीं गाने को रोमांस के बादशाह अरिजीत सिंह ने गाया है।
'आवन जावन' एक ऐसा ट्रैक बन गया है जो आज के दौर का नया रोमांटिक एंथम कहलाया जा सकता है। इस गाने में फीमेल वोकल्स की जिम्मेदारी युवा और बहुमुखी गायिका निकिता गांधी ने निभाई है।
फिलहाल 'आवन जावन' इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण है रितिक और कियारा की ज़बरदस्त केमिस्ट्री और दोनों का सहज वाइब, जो दर्शकों के दिलों को सीधे छू रहा है। वाईआरएफ ने इस गाने की रिलीज की घोषणा कल की थी और बताया था कि यह गाना कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें और उनके विशाल फैन बेस को तोहफा होगा।
अब जब गाना सामने आ चुका है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि 'आवन जावन' पहले ही सुपरहिट बन चुका है। वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें