Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस फिल्म के लिए पूरी तरह बदल गए रितिक रोशन

हमें फॉलो करें इस फिल्म के लिए पूरी तरह बदल गए रितिक रोशन
रितिक रोशन की अगली फिल्म 'सुपर 30' का पहला लुक जारी हो गया है। रितिक रोशन फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। उनके फर्स्ट लुक में रितिक बिलकुल आनंद कुमार जैसे लग रहे हैं। रितिक का लुक शानदार लग रहा है। 
 
फैंटम फिल्म्स ने ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रितिक का यह लुक जारी किया। फैंटम ने लिखा बनारस के पहले पन्ने से। रितिक रोशन, आनंद कुमार की तरह। रितिक की बढ़ी हुई दाढ़ी और बिखरे से बालों में वे आनंद कुमार के किरदार में पूरी तरह ढल चुके हैं। 

फिलहाल रितिक वाराणसी में शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग वाराणसी, रामनगर और अहरौरा सहित कई जगहों पर होनी है। वाराणसी के बाद रितिक अगले शेड्युल के लिए पटना और बनारस रहेंगे। मई तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। खबरों की मानें तो विकास बहल मुंबई में ही कुछ शहरों के सेट लगाने की सोच रहे हैं। 



इसका निर्देशन विकास बहल कर रहे है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स इसे प्रोड्युस कर रहे हैं। फिल्म बिहार के रहने वाले आनंद कुमार की बायोपिक है जो हर साल 30 गरीब बच्चों को आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की दूरी का दर्द बयां करता गाना 'इश्तेहार'