Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धमाका: रिलीज से पहले ही रितिक की 'मोहेंजो दारो' ने वसूले 60 करोड़ रु.

Advertiesment
रितिक रोशन
12 अगस्त को बॉलीवुड में धमाका होने वाला है। रितिक रोशन की 'मोहेंजो दारो' और अक्षय कुमार की 'रूस्तम' की टक्कर होगी। इस मुकाबले को लेकर दोनों स्टार्स के फैंस में उत्सुकता है। कौन बाजी मारेगा, ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन 'मोहेंजो दारो' ने एक धमाका तो कर ही दिया है। महंगी लागत से तैयार इस पीरियड ड्रामा ने रिलीज के पहले ही 60 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। 
कैसे वसूले 60 करोड़... अगले पेज पर
 

इस फिल्म के सैटेलाइट और म्युजिक राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में यह डील हुई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को टीवी पर भी दर्शक देखना पसंद करेंगे। इसी कारण फिल्म को इतना पैसा मिला है। 'मोहेंजो दारो' में एआर रहमान का संगीत है इसलिए म्युजिक राइट्स भी ऊंचे दामों में बिके हैं। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया है जिनके साथ रितिक 'जोधा अकबर' कर चुके हैं। 
क्या है मोहेंजो दारो की कहानी... अगले पेज पर

सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रितिक अपने पिता के हत्यारे को खोजते नजर आएंगे। एक्शन दृश्य इस फिल्म की खासियत है। फिल्म में अक्षय के अपोजिट नई हीरोइन पूजा हेगड़े हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योद्धा बनेंगे शाहरुख खान... 3 हिट बनाने वाले निर्देशक की फिल्म




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya