Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन ने अपनी मां को एक बार फिर किया मोटीवेट, पिंकी रोशन ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

हमें फॉलो करें रितिक रोशन ने अपनी मां को एक बार फिर किया मोटीवेट, पिंकी रोशन ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (15:49 IST)
रितिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार ने अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मुस्कान, प्रोत्साहन और आशा की एक स्वस्थ विचारधारा प्रसारित करने के लिए किया है।

 
फिटनेस फ्रिक रितिक रोशन हर बार अपने फैंस और फ़ॉलोवर्स को फिटनेस के प्रति मोटीवेट करते आये है और इस सूची में अब उनकी मां पिंकी रोशन का नाम भी शामिल हो गया है। 
 
हाल ही में रितिक ने अपनी मां का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह उम्र के बैरियर को तोड़ते हुए फिटनेस में अपना बेस्ट देती हुई नजर आई थीं। और अब, पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वह जमकर एक्सरसाइज़ करते हुए नज़र आ रही हैं और इस प्रेरणा का श्रेय उन्होंने अपने बेटे रितिक रोशन को दिया है। 
 
अपनी मां के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करने वाले रितिक रोशन ने समय-समय पर परफ़ेक्ट फैमिली मैन होने की एक मिसाल कायम की है। सुपरस्टार अक्सर अपने फैमिली इवेंट से कंटेंट पोस्ट करते आये हैं और छोटे-छोटे लक्ष्य व उपलब्धी का जश्न मनाते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज 'गन्स और गुलाब्स' में नजर आएंगे राजकुमार राव