Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' सौ करोड़ क्लब में शामिल, जानिए सुपर 30 का गणित

Advertiesment
हमें फॉलो करें रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' सौ करोड़ क्लब में शामिल, जानिए सुपर 30 का गणित
रितिक रोशन अभिनीत फिल्म 'सुपर 30' सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यहां तक पहुंचने में फिल्म को दस दिन लगे। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार 4.52 करोड़ रुपये, शनिवार 8.53 करोड़ रुपये और रविवार को 11.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में 75.85 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 24.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से दस दिनों में फिल्म ने 100.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित 'सुपर 30' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म को कई राज्यों में टैक्स-फ्री भी कर दिया गया है। 
 
सुपर 30 का गणित 
फिल्म को लागत वसूलने के लिए 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना था और यह फिल्म कर चुकी है। बताया जा रहा है कि 'सुपर 30' लगभग 115 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। 45 करोड़ रुपये प्रोडक्शन की लागत है। 45 करोड़ रुपये रितिक रोशन की फीस है और 25 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए गए हैं।
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म के विभिन्न अधिकार 75 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जिनमें सैटेलाइट, डिजीटल, म्युजिक और ओवरसीज़ राइट्स शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान बनाने जा रहे हैं दिल्ली के मैरिज हॉल पर फिल्म, यह होगा नाम