Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोएना मित्रा नहीं लौटा पाईं उधार लिए पैसे, कोर्ट ने सुनाई 5 महीने जेल की सजा

हमें फॉलो करें कोएना मित्रा नहीं लौटा पाईं उधार लिए पैसे, कोर्ट ने सुनाई 5 महीने जेल की सजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा पिछले दिनों 'ओ साकी साकी' गाने के रीमेक को लेकर चर्चा में आई थीं, अब एक और कारण से वह सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, कोएना मित्रा को चेक बाउंसिंग मामले में 6 महीने की जेल हो गई है।


कोएना मित्रा पर मॉडल पूनम सेठी ने 2013 में चेक बाउंस होने के बाद केस दर्ज किया था। हालांकि, कोएना मित्रा ने इन आरोप को झूठा करार दिया था और इसे हायर कोर्ट में चैलेंज करने की बात कही थी। लेकिन अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट की मजिस्ट्रेट केतकी चाह्वण ने कोएना की सारी दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। 
 
webdunia
खबरों की मानें तो कोएना मित्रा ने पूनम सेठी से 22 लाख रुपए उधार लिए थे। इस लोन को चुकाते वक्त एक्ट्रेस ने पूनम को 3 लाख का चेक दिया था। लेकिन ये बाउंस हो गया। इसके बाद पूनम सेठी ने कोएना को 19 जुलाई 2013 को एक लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद भी एक्ट्रेस ये लोन चुकाने में असक्षम रहीं।
इसके बाद पूनम ने 10 अक्टूबर 2013 को कोएना के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर दिया। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि पूनम इतनी सक्षम नहीं कि वो उन्हें 22 लाख रुपए दे सकें। इसके साथ हीं, उन्होंने पूनम पर चेक चोरी करने का भी आरोप लगाया था। लेकिन कोएना की सभी दलील खारिज हो गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेश में दिखा दिशा पाटनी का हॉट अंदाज, शॉर्टस पहने लंदन ब्रिज को निहारती आईं नजर