Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदलेगा बिग बॉस 13 का प्रसारण समय, यह दो सीरियल हो सकते हैं बंद

हमें फॉलो करें बदलेगा बिग बॉस 13 का प्रसारण समय, यह दो सीरियल हो सकते हैं बंद
बिग बॉस के नए सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस बार 'बिग बॉस 13' के जरिए दर्शकों को नए चेहरों के साथ ही नए विवाद और कहानियां भी देखने को मिलेंगी। इन दिनों इस टीवी शो से जुड़ने वाले सेलिब्रिटिज के नाम सामने आ रहे हैं और ये खासा उत्साह पैदा कर रहे हैं।


हाल ही में सलमान खान के इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार बिग बॉस 13 को ओटीटी पर भी टेलीविजन चैनल के साथ ही प्रसारित करने की योजना के तहत यह शो इस साल अपने पहले के समय 9 बजे की बजाय रात 10 बजे प्रसारित हो सकता है। 
 
webdunia
बिग बॉस का टाइम स्लॉट बदलने की वजह से कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले दो अहम धारावाहिकों का समय बदले जाने या इन्हें बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है। जिसमें 'बेपनाह प्यार' और 'विश' सीरियल शामिल है।

खबरों के अनुसार कलर्स चैनल के सूत्रों की मानें तो बिग बॉस का 13वां सीजन इस साल रात 10 बजे से प्रसारित होने की बात करीब करीब पक्की हो गई। शो के इस नए समय पर आने के बाद इस समय पर आ रहे दो शोज 'बेपनाह प्यार' और 'विष' के समय बदलने के अलावा दोनों शोज को बंद करने की चर्चाएं भी चैनल में चल रही हैं। 
 
बिग बॉस का 13वां सीजन सितबंर महीने से शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम क्या होगी, इस बारे में चैनल के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बिग बॉस 13 का नया घर लोनावला में न बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है। चंकी पांडे शो के पहले सेलेब्रिटी होंगे जो घर के अंदर जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण का पत्ता काट कैटरीना कैफ की हुई इस फिल्म में एंट्री, रितिक रोशन के साथ आएंगी नजर!