Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कहां जाकर रुकेगी वॉर : 300 या 350 करोड़?

हमें फॉलो करें कहां जाकर रुकेगी वॉर : 300 या 350 करोड़?
, रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (11:10 IST)
दस दिन में वॉर 245 करोड़ रुपये के पार हो गई है और जिस तरह से फिल्म को अभी भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है उससे यह बात साफ हो गई है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। रितिक रोशन के फैंस का अफसोस इसी बात से खत्म हो जाएगा कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म भी 300 करोड़ पार हो जाएगी। 
 
दिवाली तक खुला मैदान 
वॉर कहां जाकर रूकेगी? हाउसफुल के आने तक वॉर के पास खुला मैदान है और इसका जितना फायदा फिल्म को मिल सकता है मिल जाएगा। 300 करोड़ का आंकड़ा तो छू लेगी। 350 थोड़ा मुश्किल है, लेकिन संभव भी है। 
 
लाइफ टाइम बिजनेस 
इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि 335 से 350 करोड़ के बीच फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस होगा। यहां तक न रितिक की फिल्म पहुंची है और न ही टाइगर की। 

webdunia

 
पीछे हो जाएंगे कबीर सिंह 
वैसे वॉर इस साल की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर है। कबीर सिंह (278.24 करोड़ रुपये) सबसे आगे खड़ी है, लेकिन वॉर को आगे निकलने में देर नहीं लगेगी। 

webdunia

 
दबंग 3 और हाउसफुल 4 
2019 में वॉर से आगे कौन सी फिल्म निकल सकती है? अक्षय की हाउसफुल 4 और सलमान की दबंग 3 बड़ी दावेदार हैं, लेकिन यह बात इन फिल्मों के लिए इतनी आसान नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजू की ऐतिहासिक सफलता के बाद फिर साथ में फिल्म करेंगे हिरानी और रणबीर कपूर