Publish Date: Sun, 13 Oct 2019 (06:45 IST)
Updated Date: Sat, 12 Oct 2019 (19:06 IST)
रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म संजू है जिसमें वे रणबीर कम और संजय दत्त ज्यादा लगे। इसे एक्टर का कमाल कहा जाता है कि जो किरदार वो निभा रहा है वो दर्शक को नजर आता है।
संजू की सफलता के बाद राजकुमार हिरानी गायब से हो गए। दरअसल वे अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट और तैयारियों में व्यस्त हो गए थे।
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि हिरानी अब अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं और जल्दी ही वे अनाउंसमेंट करने वाले हैं। फिल्म का विषय क्या होगा ये बात उन्होंने छिपा कर रखी है।
हां, ये बात तय है कि रणबीर कपूर एक बार फिर हिरानी के साथ काम करते नजर आएंगे। हिरानी ने दो फिल्म संजय दत्त के साथ बनाई। दो आमिर खान के साथ। रणबीर के साथ एक कर चुके हैं और अब दूसरी करना चाहते हैं।