Publish Date: Fri, 07 May 2021 (14:56 IST)
Updated Date: Fri, 07 May 2021 (15:01 IST)
कोरोनावायरस की इस दूसरी लहर में लाखों लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी के दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल ही में कोरोनावायरस से जारी लड़ाई में मदद के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत करते हुए दुनियाभर के लोगों से डोनेट करने को कहा था।
अब प्रियंका की अपील के बाद हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। ह्यू ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत की मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही और भी लोगों से भारत की मदद के लिए आगे आने को कहा है।
ह्यू जैकमैन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा है कि 'सपोर्ट इंडिया भारत को हमारी मदद की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के फंडरेजर का लिंक भी शेयर किया है। इसके बाद प्रियंका ने एक्टर के इस पोस्ट को अपने स्टेट्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड स्टार का दिल से आभार भी व्यक्त किया है।
प्रियंका ने ह्यू और उनकी और उनकी पत्नी देबोर्रा-ली फर्नेस को धन्यवाद कहा है। लंदन में मौजूद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए इंडिया के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पॉप सिंगर निक जोनास से शादी की है। शादी के बाद से एक्ट्रेस विदेश में ही अपने पति के साथ रहती हैं। हालांकि वह समय समय पर भारत भी आती रहती हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं।