Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का अब यह हो सकता है नाम

हमें फॉलो करें सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का अब यह हो सकता है नाम
, शुक्रवार, 7 मई 2021 (13:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कई फिल्में इस साल रिलीज होने की कतार में हैं। हाल में सलमान अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर सुर्खियों में थे। बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान की इस फिल्म का नाम बदल सकता है।

 
बताया जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए इस फिल्म का नाम बदलने का विचार किया जा रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि सलमान की इस फिल्म का नाम बदल कर 'भाई जान' रखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक, 'कभी ईद कभी दिवाली' के प्रोड्यूसर ने इस फिल्म का नया टाइटल 'भाई जान' रखा है।
 
webdunia
साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि वह केवल सलमान हैं, जो 'भाई जान' की उपाधि को धारण कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 'कभी ईद कभी दिवाली' का संभावित नाम रखा गया है। उन्हें लगता है कि फिल्म का यह टाइटल फिल्म के विषय को न्यायसंगत ठहराएगा।
 
बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म के टाइटल को 'भाई जान' रखने को लेकर सलमान से बातचीत में लगे हैं। सलमान को लगता है कि मेकर्स को 'कभी ईद कभी दिवाली' के टाइटल के साथ दर्शकों के बीच जाना चाहिए। फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेड लीड किरदार में नजर आएंगी। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा और जहीर इकबाल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
 
'टाइगर 3' की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान पहली बार अभिनेत्री पूजा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना से जंग लड़ने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जुटाएंगे फंड, शुरू किया कैंपेन