Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाहुबली का नया प्रोफेशनल अवतार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाहुबली का नया प्रोफेशनल अवतार
जब भी हम सुपरस्टार प्रभास के बारे में सोचते हैं, उनकी बाहुबली अवतार वाली इमेज ही हमारे दिमाग में आती है। चार्मिंग लुक, दमदार बॉडी, हल्के लंबे बाल वाले प्रभास लड़कियों की पहली पसंद हैं। हालांकि उनका एक नया अवतार सामने आया है और इससे हमारी नज़र हट नहीं पा रही है। 
 
प्रभास का नया लुक हाल ही में जीक्यू मैग्ज़ीन में नज़र आया। इस शानदार प्रोफेशनल अवतार में प्रभास अलग नज़र आ रहे हैं। कई का तो मानना है कि उनका यह डिसेंट लुक उनके बाहुबली लुक से ज़्यादा अच्छा लग रहा है। फैंस ने हमेशा उन्हें सिंपल और कैज़ुअल लुक में देखा है, लेकिन सुट वाली फॉर्मल लुक में भी प्रभास कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। 
webdunia
इस स्पेशल शूट की हर तस्वीर में प्रभास बेहतरीन लग रहे हैं। टॉलीवुड के बाद अब प्रभास बॉलीवुड में भी धूम मचाने को तैयार हैं। फिलहाल वे उनकी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजेदार लेटेस्ट जोक : सांड की पूजा