Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, बेटे की पहली झलक दिखाते हुए नाम किया रिवील

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ileana D'Cruz becomes mother

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 जून 2025 (13:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने दो साल के अंतराल पर अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी इलियाना ने इंस्टाग्राम पर दी है। 
 
इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे की प्यारी सी झलक दिखाते हुए उसके नाम को रिवील किया है। इलियाना ने 1 अगस्त, 2023 को अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था। और अब उन्होंने 19 जून, 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 
इलियाना ने अपने दूसरे बेटे की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनका बेटा बेहद क्यूट लग रहा है। इसके साथ इलियाना ने बताया उन्होंने अपने बेटे का नाम 'कीनू राफे डोलन' रखा है। 
इलियाना ने कैप्शन में‍ लिखा, कीनू राफे डोलन से आपको मिलवा रही हूं। इसका जन्म 19 जून 2025 को हुआ था। हमारा दिल भर आया है।' 
 
इलियाना की पोस्ट पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया, 'बधाई हो ब्यूटीफुल'। अथिया शेट्टी ने कमेंट किया, 'मुबारक हो मेरी इलू।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द फैमिली मैन 3 का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ रिलीज, इस बार दो दुश्मनों का सामना करेंगे मनोज बाजपेयी