Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडियन आइडल 12 : मानसून स्पेशल एपिसोड में बरसात के दिलकश गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे कंटेस्टेंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडियन आइडल 12 : मानसून स्पेशल एपिसोड में बरसात के दिलकश गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे कंटेस्टेंट
, बुधवार, 30 जून 2021 (15:13 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का 'इंडियन आइडल सीजन 12' इस वीकेंड मानसून स्पेशल एपिसोड के साथ सभी का मूड संवारने को तैयार है। आप भी मधुर संगीत की बारिश में भीग जाने के लिए तैयार हो जाइए, जहां शानदार कंटेस्टेंट्स बरसात के कुछ दिलकश गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। 

 
यह शो एक मस्ती भरी शाम होगी, जहां जजों की सीट पर हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक नजर आएंगे और शो के होस्ट आदित्य नारायण मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। 
 
webdunia
आने वाले वीकेंड में कंटेस्टेंट दर्शकों के लिए जोरदार परफॉर्मेंस देकर शो का मौसम बदल देंगे। मानसून का उत्सव मनाते हुए सभी कंटेस्टेंट्स जमकर लुत्फ उठाएंगे और मंच पर गरम भुट्टा खाते भी नजर आएंगे। 
 
इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा, जो जिससे दर्शकों का अनुभव और खुशनुमा बन जाएगा। आप भी इंडियन आइडल सीजन 12 में संगीत से सराबोर मानसून स्पेशल एपिसोड देखने के लिए तैयार हो जाइए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, सितारों ने जताया दुख