Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर दी थी धर्म विशेष पर टिप्पणी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Social media influencer arrested from Gurugram

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 मई 2025 (16:10 IST)
हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पुणे की रहने वाली हैं। उन पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 
 
शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन सेलेब्स पर बोलते वक्त उन्होंने धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने शिकायत के बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ केस दर्ज ‍किया था। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
शर्मिष्ठा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धार्मिक समुदायों के बीच नफरत या दुश्मनी फैलाना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों), 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाना) के मामले में केस दर्ज किया गया है। 
 
पुलिस के अनुसार, वीडियो पोस्ट करने के बाद शर्मिष्ठा और उसका परिवार लापता हो गया था। जिससे उसे नोटिस थमाना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए शर्मिष्ठा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। 
 
इसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने शर्मिष्ठा की लोकेशन ट्रेस करते हुए शुक्रवार की देर रात उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 
 
वीडियो वायरल होने पर मांगी थी माफी 
शर्मिष्ठा पनोली ने वीडियो पर विवाद होने पर उसे हटा दिया था और बिना शर्त माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, मैं सबसे बिना शर्त माफी मांगती हूं। जो कुछ भी मैंने कहा, वह मेरी निजी भावनाएं हैं। मेरा मकसद किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं भविष्य में अपनी सार्वजनिक पोस्ट को लेकर सावधानी बरतूंगी। एक बार फिर मुझे माफ कर दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर कोटा की बेटी, जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता?