Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिलिंद गाबा के घर गूंजी किलकारियां, प्रिया बेनीवाल ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Milind Gaba becomes father

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 मई 2025 (12:45 IST)
फेमस सिंगर मिलिंद गाबा के घर किलकारियां गूंज गई है। मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी इन्फ्लुएंसर प्रिया बेनीवाल जुडवां बच्चों के माता-पिता बने हैं। यह खुशखबरी मिलिंद ने बेहद खास अंदाज में फैंस के साथ शेयर की है।
 
कपल ने सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक बच्चा गुलाबी और एक नीले रंग में नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा हुआ है 'गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं।' बच्चों के कपड़ों से मिलिंद ने बता दिया है कि प्रिया ने एक लड़की और एक लड़के को जन्म दिया है। 
 
मिलिंद गाबा ने कैंप्शन में लिखा, अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हम दो चमत्कारों से धन्य हैं। ट्विन्स हैं। जय माता दी। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
मिलिंद की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। क्रिश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'बधाई हो।' सिंगर तुलसी कुमारी ने कमेंट किया, 'बहुत बहुत बधाई।' 
 
बता दें कि पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने साल 2022 में प्रिया संग लव मैरिज की थी। कपल ने फरवरी में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 19: इस टीवी एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, बोलीं- बात चल रही है...