Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या रणवीर सिंह करने जा रहे शक्तिमान मूवी प्रोड्यूस? एक्टर की टीम ने बताया सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Shaktimaan

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 30 मई 2025 (16:51 IST)
90 के दशक के शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की खबरें काफी समय से आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में यह भी खबरें आई कि रणवीर सिंह ने शक्तिमान के राइट्स खरीद लिए है। 
 
बताया जा रहा था कि रणवीर सिंह शक्तिमान पर आधारित फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि इसे प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन अब रणवीर की टीम ने साफ कर दिया है कि रणवीर सिंह फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करेंगे। टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर यह साफ कर दिया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के राइट्स को नहीं खरीदा है।

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
रणवीर सिंह की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर लिखा, रणवीर सिंह को लेकर जो अफवाहें सामने आ रही हैं कि वो सुपरहीरो मूवी के राइट्स बतौर प्रोड्यूसर खरीद रहे हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस समय आदित्य धर की नेक्स्ट की शूटिंग में रणवीर सिंह बिजी हैं और इसके बाद उनके पास डॉन 3 भी है। 
 
बता दें कि शक्तिमान मूवी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि रणवीर शक्तिमान बनना चाहते है। रणवीर सिंह ने उनसे मुलाकात की थी और तीन-चार घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश की थी कि उन्हें शक्तिमान का किरदार करने दे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्राम चिकित्सालय एक्टर अमोल पराशर ने की TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार की तारीफ