Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरशद वारसी पर लगा शेयर मार्केट में बैन, जानिए क्या है मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arshad Warsi

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 30 मई 2025 (12:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार नियामक SEBI ने बैन लगा दिया है। उन्हें 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का कहना है कि ये लोग मार्केट में धोखाधड़ी जैसे कामों में पाए गए। 
 
सेबी ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो से जुड़े एक मामले में इन सभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन लोगों ने यूट्यूब चैनलों पर निवेशकों से साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सिफारिश की थी। सेबी ने 1 साल बैन करने के अलावा, कुछ लोगों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 
 
सेबी के अनुसार ये लोग कंपनी के शेयर भाव को मनमानी तरीसे बढ़ाकर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचने और बिक्री करते थे। सेबी ने इन सभी लोगों को 58.01 करोड़ रुपए की अवैध कमाई को 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है। जांच में पता लगा है कि शेयर बाजार में हेराफेरी करके अरशद वारसी ने 41.70 करोड़ और उनकी पत्नी ने 50.35 करोड़ का मुनाफा कमाया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाउसफुल 5 से पर्दे पर फिर धमाल मचाने को तैयार हैं अभिषेक बच्चन