Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट से कमाती हैं इतने रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
Photo : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में एक हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया से सिर्फ अपने फैंस से टच में ही नहीं रहती हैं बल्कि उससे करोड़ों की कमाई भी कर लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2019 की इंस्‍टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वह अकेली ऐसी बॉलीवुड सिलेब्रिटी हैं जिन्‍होंने यह मुकाम हासिल किया है।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट करने की 2,71000 डॉलर यानि करीब 1.86 करोड़ रुपए फीस मिलती हैं। वह अपने इंस्टा अकाउंट पर कई बड़े ब्रैंड को इंडोर्स करती हैं।
Photo : Instagram
इस लिस्ट में प्रियंका 19वें स्‍थान पर हैं। पहली पोजिशन पर काइली जेनर हैं जो एक पोस्‍ट के लिए 8.73 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। कायली के इंस्टा पर 13 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
Photo : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आएंगी। शोनाली बोस की इस फिल्‍म में फरहान अख्‍तर और जायरा वसीम भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्‍म 11 अक्‍टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की 'किक 2' को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन शुरू होगी शूटिंग