Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगेतर नूपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज करेंगी आयरा खान, इन दिन उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

आमिर खान की बेटी आयरा खान मंगेतर नूपुर शिखरे संग 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने जा रही हैं।

हमें फॉलो करें मंगेतर नूपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज करेंगी आयरा खान, इन दिन उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 3 जनवरी 2024 (10:56 IST)
आयरा खान लंबे वक्त से कर रही हैं नूपुर को डेट 
आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर हैं नूपुर शिखरे
8 दिसंबर को उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग
 
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Update:  बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल 3 जनवरी को सात फेरे लेगा। इससे पहले दोनों इसी ‍दिन कोर्ट मैरिज भी करेंगे। आयरा और नूपुर की शादी के फंक्शन 2 जनवरी से शुरू हो चुके हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आयरा खान और नूपुर शिखरे 3 जनवरी को मुंबई के एक कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करेंगे। ये काम दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा। इसके बाद दोनों ताज एंड्स में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

मुंबई में रिसेप्शन के बाद आयरा और नूपुर उदयपुर रवाना होंगे। उदयपुर में कपल की ग्रैंड वेडिंग होगी। ये शादी 8 जनवरी को होगी। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल होंगे। इसके बाद 13 जनवरी को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।
 
बता दें कि आयरा खान लंबे वक्त से नूपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। नुपुर पेशे से सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। साल 2020 में जिम में ही नूपुर और आयरा की मुलाकात हुई थी। नूपुर आयरा और उनके पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ष 2023 में कुल 260 हिंदी फिल्में हुईं रिलीज, 5 रहीं ब्लॉकबस्टर