Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब 'पीकू' के सेट पर दीपिका और इरफान में हुआ था झगड़ा

Advertiesment
दीपिका पादुकोण
ये बात पीकू की शूटिंग के दौरान की है। इरफान खान और दीपिका पादुकोण के बीच सीन फिल्माया जाना था और दोनों इस बारे में बात कर रहे थे। बातचीत अचानक बहस में बदल गई और दोनों तेज आवाज में झगड़ने लगे। कुछ देर विवाद करने के बाद दोनों कलाकार अपनी वेनिटी वैन में जाकर बैठ गए। 
 
दीपिका और इरफान को लड़ता देख सेट पर सन्नाटा छा गया। किसी को समझ नहीं आया कि यह क्या और कैसे हो गया? निर्देशक सुजीत सरकार सोच में पड़ गए कि आगे शूटिंग कैसी की जाएगी। किसी की हिम्मत भी नहीं हुई कि वेनिटी वैन में जाकर दीपिका या इरफान से पूछा जाए कि उन्हें क्या हो गया?
लगभग एक घंटे बाद दोनों कलाकार वेन से बाहर आए और ठहाका लगाया। दरअसल सुजीत को परेशान करने के लिए दीपिका और इरफान ने मिलकर विवाद करने का प्लान बनाया था। हकीकत जान सुजीत की जान में जान आई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi